अपनी रोटी बदलें ! बाजरा मक्का गैहुँ की रोटी खाने के फायदे और नुकसान रोटी बनाने, खाने का सही तरीका, रोटी के फायदे, रोटी के नुकसान स्वाद के साथ ही अब सेहत को लेकर जागरूकता बढ़ रही है .शहरी समाज अब गेहुँ के आटा के साथ जौ,चना ,मक्का और बाजरा के आटें पर भी जोर देने लगा है .पर आटा बनाने और बेचने वाली कंपनियां इसमें जो घालमेल कर रही हैं उसे जरुर समझना चाहिए .बाजार का पैकेट वाला मल्टीग्रेन आटा आपको वह सब भी खिला दे रहा है जिसकी आपको कोई जरुरत नहीं है .दूसरे इसमें गेंहू का आटा और दूसरे आटा का अनुपात क्या हो यह भी ध्यान नहीं रखा जाता .गेंहू के आटा में दूसरे अन्न का आटा चौथाई हिस्से से ज्यादा न मिलाएं .दूसरे सोयाबीन जैसे हाई प्रोटीन से बचे इसका आटा सभी को रास आ जाए यह जरुरी नहीं .यूपी बिहार में लोग जौ और चने का आटा इस्तेमाल करते रहें है .पर पंजाब से जबसे सरसों का साग और मक्के की रोटी का प्रचलन बढ़ा है मक्का भी खूब इस्तेमाल किया जाता है .पंजाब के किसानो के लिए यह ठीक है पर अपने तरफ चावल का इस्तेमाल ज्यादा होता है जिससे का मक्का इस्तेमाल शुगर वालों के लिए ठीक नहीं .इस ज...
On this blog, you will find the events and stories of the Vedas and Puranas of the ancient Indian Sanatan Hindu religion, such as the story of Ramayana and Mahabharata etc.